Image Source : PTI बब्बर खालसा संगठन के 2 आतंकवादी दिल्ली में गिरफ्तार, स्पेशल सेल की टीम ने पकड़ा नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बब्बर खालसा संगठन के

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बब्बर खालसा संगठन के दो आतंकवादियों की गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। खबर है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आतंकियों के बीच गोलियां भी चलीं, इसके बाद आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। आतंकियों ने पुलिस को देखकर पहले फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बब्बर खालसा इंटरनैशनल के पकड़े गए आतंकवादियों का नाम भुपिंदर उर्भ दिलावर सिंह तथा कुलवंत सिंह है। दोनो पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। दोनों आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए जब दिल्ली पुलिस पहुंची तो उन्होंने पुलिस पर फायर किया। लेकिन, पुलिस दोनों को पकड़ने में कामयाब रही।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस को दोनों आतंकवादियों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं। पकड़े गए आतंकवादियों से 6 पिस्टल और 40 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकवादी पंजाब में कई मामलों में वांछित हैं।
COMMENTS